ब्रेल और प्रौद्योगिकी: साक्षरता और स्वतंत्रता को सशक्त बनाना
Published on 06/01/2025
लेखिका: मनीषा जैन (द्वितीय स्थान प्राप्त)
हे कर्मराज तुम भ्रम में हो
अभी हार ना हमने मानी है
जो चाहते हैं हम वो करते हैं हम
ये बात कहाँ तूने जानी है।
ये सत्य है भाग्य को गढ़ते हो तुम
पर भाग्य बदलना है हमको
हमने भी ये दृढ्ता मन में ठानी है।
ब्रेल लिपि क्या है?
6 बिंदुओं के माध्यम से प्रत्येक शब्द को समझना एकबारगी कठिन जान पड़ सकता है, परंतु सीखने के बाद पढ़ने और वो भी गतिपूर्ण पढ़ने का आनंद ही कुछ और है। ब्रेल लिपि ने दृष्टिबाधित व्यक्तियों के जीवन में ज्ञान और स्वाभिमान का एक नया सूरज उगाया है।
तकनीकी के साथ ब्रेल
वर्तमान युग विज्ञान और टेक्नोलॉजी का युग है। ब्रेल रिफ्रेशेबल डिस्प्ले और स्क्रीन रीडर तकनीक ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए अध्ययन और रोजगार के नए द्वार खोले हैं। तकनीक और ब्रेल का यह सामंजस्य समानता की खाई को पाटने का सबसे सशक्त माध्यम है।
मनीषा जैन।